बागपत: ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा पर पुलिस ने लगाई रोक, कट की मांग को लेकर किसानों ने किया हंगामा
Baghpat, Bagpat | Aug 15, 2026 बागपत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को करीब सुबह 11:30 बजे दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने पहुंचे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। किसान पिछले करीब 90 दिनों से कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर गांगनौली गांव में धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि जमीन का अधिग्रहण कर राजमार्ग बनाया गया है, तो उन्हें इन सड़कों पर चलने का अधिकार भ