खरसिया: तेरह नवंबर को रायगढ़ में मनाया जाएगा ‘शौर्य दिवस’, छत्तीसगढ़ के 40 शहीद सैनिक परिवारों का होगा सम्मान
रायगढ़ में तेरह नवंबर को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ‘शौर्य दिवस’ मनाया जाएगा। वर्ष दो हजार इक्कीस में मणिपुर में हुए आतंकी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा, बेटे अबीर और चार जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।