शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खमतरा से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 38 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भारत लाल यादव पिता उमेश यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी आज गुरुवार सुबह करीब 9 बजे परिजनों द्वारा शाहनगर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की गई।