ढलियारा के तीखे मोड़ पर फिर हादसा, सामान से लदा ट्रक पलटा
Ashish Sharma
चंडीगढ़ से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर जा रहा था ट्रक, चालक घायल, देहरा अस्पताल में भर्ती
ढलियारा।। #timesofhimachal ।। ढलियारा के तीखे मोड़ों पर एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। रविवार को चंडीगढ़ से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर जा रहा एक ट्रक सांय 6: 30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में ट्रक चालक को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों जाम खुलवाया प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तीखे मोड़ पर वाहन के संतुलन बिगड़ने से हुआ बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ढलियारा के इन खतरनाक मोड़ों पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।