कसरावद में पेयजल आपूर्ति की वास्तविकता दिखाने हेतु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव ने पत्रकारों को स्थानीय वाटर फिल्टर प्लांट का भ्रमण कराया। उन्होंने बताया कि आधुनिक लैब और रेआन कंपनी के प्रशिक्षित इंजीनियर्स की निगरानी में तकनीकी मानकों के अनुसार जल शुद्धिकरण किया जा रहा है। हाल ही में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को उन्होंने भ्रामक व राजनीति से प्रेरित बताया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि देव सिसोदिया, इम्तियाज पटेल और शहीद खान उपस्थित रहे। ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #KasrawadNews #WaterFilterPlant #KhargoneNews #MpNews