दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर आलीराजपुर के सिनेमा चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने कहा कि दतिया की जनता ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ स्पष्ट जनादेश दिया है। जोबट विधायक सेना पटेल ने भी इसे जनभावनाओं की जीत बताया। आलीराजपुर से रफीक कुरैशी की रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #AlirajpurNews #CongressVictory #DatiaBypoll #RafiqQureshi MpNews