टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल की बैठक की गई आयोजित,कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि माननीय उच्च न्यायालय में लम्बित कंटेम्प्ट केसों का तुरंत निराकरण कराये। सभी नियुक्ति ओआईसी अपने आबंटित लंबित केसों और कंटेम्प्ट केसों का समय से जबाव प्रस्तुत करें।बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जिले में पेयजल की समस्या वाले चिन्हित स्थानों पर तुरन्त पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिये।