टीकमगढ़: सैल सागर चौराहे के पास नाली के चैंबर में लगा हुआ लोहे का ढक्कन टैक्सी चालक ने किया चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
टीकमगढ़ शहर के कोतवाली थाने के कुछ ही दूर सैल सागर चौराहे के पास एक टैक्सी चालक ने नाली के चेंबर में लगा हुआ लोहे का ढक्कन चोरी कर लिया। यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी ने भी कोतवाली थाने में शिकायत नहीं की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टैक्सी चालक नाली के चेंबर में लगे हुए लोहे के ढक्कन की चोरी कर रहा है।लोहे का ढक्कन उसने टैक्सी में रखा और फिर वह वहां से चला गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।