कसिया: पटहेरवा पुलिस 04 राशि गौवंशों को कराया मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार
पटहेरवा पुलिस ने वध के लिए तस्करी कर ले जाये जा रहे 04 राशि गौवंशों को मुक्त कराते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने पुलिस टीम के साथ महुअवा पिपरा कनक लिंक मार्ग से पिकअप वाहन संख्या यूपी 57 बीटी 1033 से 04 राशि गौवंशों को बरामद करते हुए पशु तस्कर असलम पुत्र निजामुद्दीन निवासी परसौनी पाण्डेय पट्टी को गिरफ्तार किया है।