सरदारशहर: सरदारशहर थाने में ग्रामीण क्षेत्र की 1 किशोरी ने 2 जनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया
सरदारशहर पुलिस थाने में शनिवार रात्रि 10 बजे दो जनों के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने माता-पिता के साथ पुलिस थाने पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।