सरदारशहर: खीवणसर जीएसएस के आगे किसानों ने जर्जर विद्युत पोल व तारों को बदलने की मांग को लेकर सड़क पर लगाया जाम
सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के 33 केवी खीवणसर जीएसएस के आगे शुक्रवार दोपहर 1 बजे काकलासर गांव के सैकड़ों किसानों ने राजेंद्रसिंह छाजूसर के नैतृत्व में जीएसएस के आगे विरोध प्रदर्शन करते हुए जर्जर बिजली के पोल व तारों को सही करवाने के लिए सरदारशहर व चूरू जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।