सरदारशहर: हरियासर घड़सोतान की 24 वर्षीय युवती कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली, वापस नहीं लौटी, गुमशुदगी मामला दर्ज
हरियासर घड़सोतान निवासी तुलसीदास ने मामला दर्ज करवाया है कि मेरी 24 वर्षीय पुत्री केसर स्वामी सरदारशहर के एसबीडी कॉलेज में पढ़ती है। 11 नवंबर को मेरी पुत्री केसर स्वामी घर से कॉलेज जाने का कहकर निकली थी। शाम को घर वापस नहीं पहुंचने पर उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था तो हमने हमारी पुत्री की इधर-उधर तलाश की तो कोई पता नही चला है।