सरदारशहर: कच्चा बस स्टैंड पर चलती बस से उतरते समय सड़क पर गिरने से 22 वर्षीय युवक घायल, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर शनिवार शाम करीब 4 बजे चलती बस से उत्तर के वक्त सड़क पर गिरने से 22 वर्षीय युवक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक सुभाष सिहाग और इएमटी संजय खीचड़ ने घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।