सरदारशहर: राणासर बिकान के पास बाइक फिसलने से बाइक सवार घायल, 108 एंबुलेंस की सहायता से लाया गया राजकीय अस्पताल
जानकारी के अनुसार पंजाब के फिरोजपुर निवासी 42 वर्षीय कुलदीप पुत्र बलबीर सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर जयपुर से अपने गांव फिरोजपुर जा रहे थे, इसी दौरान राणासर बिकान के पास अचानक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई जिससे 42 वर्षीय कुलदीप घायल हो गया। वहीं राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे अस्पताल में भर्ती किया है।