सरदारशहर: सरदारशहर पुलासर के बीच दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
सरदारशहर पुलासर के बीच में दो बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से एक जने की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। यहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सा कर्मियों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दो गंभीर रूप से घायलो को हाई सेंटर रेफर किया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।