निज़ामाबाद: MLC विजय बहादुर पाठक के गांव पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, राधेश्याम पाठक को दी श्रद्धांजलि और विपक्ष पर साधा निशाना
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भड़सड़ा खालसा गांव में आज शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के आवास पर पहुंचकर पूर्व जनसंघ प्रत्याशी सदर स्व. राधेश्याम पाठक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया है।