डुमरा: सीतामढ़ी: एसपी कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई, लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश
सीतामढ़ी जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।