झारखंड में मतदाता सूची की एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की तैयारी तेज हो गई है। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी , सदर चाईबासा संजय कुमार ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की।