गिद्धौर: खोटाही पुल पर दो हाईवा वाहनों की जोरदार टक्कर, चालक सुरक्षित
चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर गिद्धौर प्रखंड के खोटाही पुल के समीप रविवार देर रात दो हाईवा वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार एक हाईवा कोयला लादकर कटकमसांडी की ओर