सामरी कुसमी: कुसमी-सामरी में अवैध बालू तस्करी जारी, जिम्मेदार विभाग मौन
कुसमी-सामरी मंगलवार क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नदियों से बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध उत्खनन से साफ जाहिर होता है कि बालू माफिया क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हैं। लगातार सुर्खियों में रहने के बावजूद इस गंभीर मामले पर जिम्मेदार विभाग की उदासीनता सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है