सहजनवा: गीडा सेक्टर 5 के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक की हुई मौत
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पिपरौली चौकी के अंतर्गत आवासीय कॉलोनी, गीडा सेक्टर 5 के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद 65 वर्षीय पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।