हसनपुर: आदमपुर थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले 3 युवकों को किया गिरफ्तार
आदमपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के तहत कार्रवाई करते हुए मारपीट कर शांति भंग करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक आपसी विवाद के चलते मारपीट कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीनों आरोपियों गिरफ्तार।