दतिया नगर: दतिया: न्यू कलेक्ट कार्यालय में जनसुनवाई, कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं
दतिया के न्यू कलेक्टरेट कार्यालय में मंगलवार सुबह 11 बजे से नियमित जनसुनवाई शुरू हुई, जिसमें कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और आवेदन लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके।