चीनोर: चीनौर में मुर्गियों को जहरीला दाना खिलाने का मामला
चीनौर गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की मुर्गियों को जहरीला दाना खिलाकर मार डाला। पीड़ित राजू जाटव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोसी चतुरी जाटव ने जानबूझकर मुर्गियों को जहरीला दाना खिलाया है जिससे अब तक 10 मुर्गियां मर चुकी हैं। पुलिस से मामले की जांच करने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग।