महाराजगंज: महाराजगंज में रोजाना जाम के झाम में उलझ रहा कस्बा, एम्बुलेंस रेंगती दिखाई दी, लोगों की बढ़ी परेशानी
14 अगस्त शुक्रवार की दोपहर 3 बजे कस्बे के चन्दापुर चौराहे पर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। जहां जनता की जरूरी सेवा एम्बुलेंस फसी और धीमी गति से रेंगती हुई नजर आई। कस्बे वासियो के मुताबिक स्थिति रोज बनी रहती है। जबकि चौराहे पर पुलिस चौकी मौजूद है, और पुलिस कर्मी भी तैनात रहते हैं। परंतु लापरवाही होने के चलते लगातार जम के झाम मे वाहन चालक फंसे रहते है।