आलमनगर: स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़िया सेवा समिति को दवाई उपलब्ध कराई, सोमवार को आलमनगर में आएगा 108 फीट का कांवड़
कावड़ियों की सेवा में तत्पर रहने वाले समिति के सदस्यों ने आलमनगर के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से सोमवार की अहले सुबह 3:00 से लेकर 10:00 तक जगदीशपुर पुल के पास मेडिकल टीम दवाई सहित व एंबुलेंस के साथ उपलब्ध रहने की मांग की। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से समिति के सदस्यों को दवा उपलब्ध करा दी गई है साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।