आलमनगर: यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष को दी विदाई
यूभीके कालेज कड़ामा आलमनगर के बहुउद्देशीय भवन में आयोजित राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो ओमप्रकाश यादव के विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ललन कुमार झा ने की। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रोफेसर ओम प्रकाश को अंगवस्त्र, बुके, पाग, माला सहित कई अन्य तरह की वस्तुएं सम्मान स्वरूप भेंट की।