आलमनगर: स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से, कडामा और खुरहान कॉलेज बने परीक्षा केंद्र
स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से दो पालियों में शुरू हो जाएगी। कडामा स्थित यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में तीन महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र वहीं रामखेलावन झड़ीलाल डिग्री महाविद्यालय में दो महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका ख्याल रखा जाएगा।