आलमनगर: आलमनगर थाना परिसर में शनिवार को लगा जनता दरबार, अंचल अधिकारी ने ज़मीन के दो मामलों का किया निपटारा
विभागीय निर्देश के आलोक में आयोजित जनता दरबार के दौरान अंचल अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग जगह से आने वाले कुल छह जमीन संबंधित विवादों में से दो मामले का सुनवाई करते हुए मौके पर ही कागजात व साक्ष्य के आधार पर निष्पादन कर दिया गया। शेष मामले की सुनवाई के लिए अगले जनता दरबार की तारीख दी गई है। इस दौरान मौके पर अंचल कर्मी, पुलिसकर्मी व अन्य मौजूद रहे।