आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कांड संख्या 193/25 के तहत मामले में चोरी करने की एक आरोपी को गनौल वार्ड संख्या 14 से गिरफ्तार किया गया। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि एसपी के निर्देश पर फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सक्रिय है।