आलमनगर: महादेवपुर घाट से जल भरने के लिए आलमनगर के सर्वेश्वर नाथ शिव मंदिर से 108 फीट का कांवड़ रवाना
पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवारी को प्रत्येक वर्ष 108 फीट के कांवड़ यात्रा के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा सर्वेश्वर नाथ को जलाभिषेक करते हैं। इसी उद्देश्य से शनिवार को पूरे आलमनगर मुख्यालय बाजार का भ्रमण करते हुए 108 फीट के कांवड़ को लेकर हजारों लोग महादेवपुर घाट की ओर बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए निकल गए।