जिला स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण श्रृंखला के द्वितीय राउंड के द्वितीय दिवस में नगरीय निकायों के अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में डेटा गुणवत्ता, PE मोबाइल ऐप, स्व-गणना पोर्टल, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन एवं अन्य विषयों पर जानकारी प्रदान की गई
जनगणना कार्य को सुचारू एवं त्रुटिरहित रूप से संपादित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में नगर निगम आयुक्त, नगर निगम के अधिकारी, जोनल प्रभारी एवं जिले की समस्त नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) जनगणना लिपिक और तकनीकी सहायक प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
1 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026