कहानी बदलाव की
आईटीआई प्रशिक्षण से युवाओं को मिली सफलता, शासकीय एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर बने आत्मनिर्भर
गोविंद , रोहित, शुभम एवं दिनबंधु ने हासिल की सफलता
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपने कौशल और मेहनत के दम पर रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर रहे हैं। आईटीआई में प्राप्त प्रशिक्षण के साथ निरंतर तैयारी और परिश्रम से यहां के प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन प्राप्त किया है।
प्रशिक्षणार्थी गोविंद पांचाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017-18 में शासकीय आईटीआई रतलाम से ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया। आईटीआई कोर्स उत्तीर्ण करने के बाद निरंतर तैयारी और मेहनत की। इसके परिणामस्वरूप उनका चयन बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में पुणे महाराष्ट्र में मल्टी स्किल वर्कर (डीजल इंजन स्टेटिक) के पद पर हुआ। वर्तमान में वे लगभग 30 हजार रुपये प्रारंभिक वेतन प्रतिमाह प्राप्त कर रहे हैं।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
1 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026