कानपुर: मुख्यमंत्री की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
महाकुंभ में स्नान के दौरान की मुख्यमंत्री की फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की गई। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने मंगलवार दोपहर 12:30 बजे बताया प्रकरण में काफी शिकायतें मिलने पर उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश दुबे की तहरीर पर आरोपी विनय कुमार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।