कानपुर: अंधा कुआं चौराहे के पास प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 5 यूनिट ने आग पर पाया काबू
बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधा कुआं चौराहे के पास प्लास्टिक गोदाम में सोमवार मंगलवार की मध्यरात्रि आग लगने से हड़कंप मच गया।फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने मंगलवार सुबह 5:00 बजे बताया आग लगने की सूचना पर पांच यूनिट अतिशीघ्र पहुंची एवं जवानों द्वारा अथक परिश्रम करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।