कानपुर: डीएम कार्यालय में पहुंचे फर्जी डिप्टी एसपी को संदिग्ध मानकर पुलिस को सौंपा गया, एडीएम सिटी ने दी जानकारी
कलेक्ट्रेट में एक व्यक्ति पूरे प्रोटोकॉल के साथ दाखिल हुआ और बंदूक का वरासतनामा करने की बात कही।व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेंद्र शर्मा बताया कि,वह हरियाणा में डिप्टी एसपी है। संदेह होने पर डीएम ने आईकार्ड देखकर तुरंत कचहरी चौकी इंचार्ज को बुलाया और संदिग्ध युवक को सौंप दिया।डीएम ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया स्टेनो की ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया