कानपुर: हनुमंत विहार के ठाकुर चौराहे के पास बारात में नाच रही घोड़ी ने बच्चे को मारी लात, हुई मौत, सीसीटीवी फुटेज वायरल
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के ठाकुर चौराहे के पास बारात में नाच रही घोड़ी ने सुरेश चंद्र गुप्ता के 6 वर्षीय बच्चे कृष्णा को लात मार दी थी जिससे कृष्णा के सर में चोट आई थी। परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।