कानपुर: फैथफुलगंज में घर में रखे कबाड़ में विस्फोट होने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत, डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
रेलबाजार थाना क्षेत्र के फैथफुलगंज में गोरा कब्रिस्तान में एक घर में रखे कबाड़ में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में 65 वर्षीय मोहम्मद रऊफ की मौत हो गई।डीसीपी पूर्वी ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे बताया हादसे में हाथ,पैर,चेहरा व सामने का शरीर बुरी तरह से छत विक्षत हो गया है। विस्फोट कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।