हुज़ूर: भोपाल के कोलार इलाके में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | Mar 16, 2025 भोपाल के कोलार इलाके में कक्षा 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन घर के बाहर थे। अंदर आए तो बेटी को फंदे पर लटका पाया। फंदे से उतारकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक इस समय छात्रा के पेपर चल रहे थे।