चंदौली: राजीव नगर में बंद कमरे में मिला लैब टेक्नीशियन का अधजला शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजीव नगर में बंद कमरे में लैब टेक्नीशियन आलोक कुमार विश्वकर्मा (42) का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह वाराणसी के भीटी गांव का निवासी था और निजी अस्पताल में कार्यरत था। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा। हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी है।