रानीगंज: छठ महापर्व को लेकर रानीगंज के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी, खरना के दिन भी बाजार रहे गुलजार
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रानीगंज क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। महापर्व की तैयारियों को लेकर शनिवार को रानीगंज बाजार सहित आसपास के विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बनी रही।