उनियारा: उनियारा पुलिस ने 10.85 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Uniara, Tonk | Aug 18, 2026 उनियारा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर कार्यवाही की है। उनियारा थानाधिकारी ओमकंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 10.85 ग्राम स्मेक व 2 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।