जींद: निर्जन गांव से 25 वर्षीय महिला ₹10000 की नगदी व सोने चांदी के जेवरात लेकर लापता
निर्जन गांव से 25 वर्षीय महिला घर से जेवरात व नकदी लेकर कहीं चली गई। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी घर पर अपनी सवा साल की बेटी को छोड़कर घर से सोने की चेन, सोने का लॉकेट व दस हजार रुपये की नकदी लेकर कहीं चली गई। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर रविवार को गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।