जींद: शहर की रामबक्श कॉलोनी निवासी 13 वर्षिय लड़का घर से गहने व नगदी लेकर हुआ लापता, शहर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज
जींद शहर की रामबख्श कॉलोनी निवासी सत्यवान ने गत सिन पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 6 मार्च को करीब 12:00 बजे उसका 13 वर्षीय बेटा किसी अज्ञात के बहकावे में आकर घर से गहने,नगदी व साईकिल लेकर कहीं चला गया।आज रविवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।