जींद: जींद यातायात पुलिस ने शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी 12 गाड़ियों के किए चालान
जींद यातायात थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने आज रविवार को मीडिया को जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए यातायात पुलिस ने शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी 12 गाड़ियों के चालान किए हैं। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।