जींद: शुगर मिल कॉलोनी निवासी विवाहिता की शिकायत पर महिला थाने में पति के खिलाफ दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का केस
जींद शुगर मिल कॉलोनी निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 14 मार्च 2023 को राजस्थान के देवीपुरा गांव निवासी विकास के साथ हुई थी। शादी के बाद ही ससुरालीजन दहेज के लिए तंग करने लगे और मारपीट भी की। आज पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।