जींद: किसान नेता अनीश खटकड़ की रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन कर जलाया सरकार का पुतला
जिला जेल में बंद किसान नेता अनीश खटकड़ की रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने रविवार को शहर में रोष प्रदर्शन किया और गोहाना रोड पर लघु सचिवालय के सामने सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि अनीश खटकड़ के परिजनों को उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है। अनीश खटकड़ जेल में आमरण अनशन पर हैं, लेकिन प्रशासन उसकी चिकित्सकीय जांच भी नहीं करवा रहा है।