जींद: ईंटल खुर्द गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत,सदर थाने में केस दर्ज
मध्य प्रदेश के पिपरिया गांव निवासी रानी ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 5 अप्रैल को ईंटल खुर्द गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार उसके 25 वर्षीय पति गोपाल की मौत हो गई। आज रविवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।