हरिद्वार: एकम्स चौक से अवैध चाकू के साथ संदिग्ध को गिरफ्तार किया, सिडकुल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई
सिडकुल थाना पुलिस ने एकम्स चौक से अवैध चाकू के साथ घूम रहे एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, पुलिस ने आरोपी बसंत पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और रविवार को करीब 3 बजे रौशनाबाद स्थित कोर्ट में पेश किया, आरोपी बसंत सलेमपुर महदूद का रहने वाला है।