हरिद्वार: SSP के निर्देश पर कनखल, ज्वालापुर, सिडकुल, रानीपुर व बहादराबाद पुलिस ने बाहरी लोगों का किया सत्यापन अभियान
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर रविवार को दिनभर जनपद की कनखल, ज्वालापुर, सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने बिना सत्यापन के नौकर और किराएदार रखने वाले लोगों का चालान काटा गया और उनसे भारी भरकम जुर्माना भी वसूला गया है।